रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित नवा रायपुर के सेक्टर-05 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का मुख्यमंत्री साय ने रविवार को भव्य शुभारंभ किया है। इ स दौरान उत्पादन इकाई और दवा निर्माण का सीएम ने भ्रमण किया और संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने कहा कि, कोविड के कठिन दौर में दवाइयों की किल्लत को देखते हुए इस इकाई के निर्माण का सपना देखा गया था, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि, कोविड के संकट से जब पूरी दुनिया जूझ रही थी, तब स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर भारत ने एक मिसाल कायम की थी। सीएम ने कहा कि, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में फार्मास्यूटिकल्स की इकाई का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार:
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ प्रवेश कर चुका है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का इन 25 वर्षों में जो विकास हुआ उसमें उनका अतुलनीय योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि, डॉ. सिंह ने प्रदेश से न केवलभूखमरी को दूर किया, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी ठोस नींव रखी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते मुख्यमंत्री ने आगे हुए कहा कि, राज्य गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जबकि प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के जरिए लोगों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। सीएम साय ने बताया कि, मैं साक्षी रहा हूं .पिछले डेढ़ वर्ष की अवधि में छह से अधिक विशेषज्ञ अस्पतालों का शुभारंभ हुआ है, जो प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार विस्तार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री का मानना है कि लोग निरोगी रहें, बीमार न पड़ें और उनकी इसी संकल्पना के अनुरूप लोगों को वेलनेस सेंटर के माध्यम से आरोग्य प्राप्त हो रहा है।
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार:
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सरकार ने 'विकसित छत्तीसगढ़ 2047' की परिकल्पना के तहत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि, वर्तमान में सकल राज्यीय उत्पाद (GSDP) प्रदेश की 5 लाख करोड़ रूपये है, जिसे 10 लाख करोड़ रूपये 2030 तक और 75 लाख करोड़ रू. 2047 तक पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है, जो प्रदेशवासियों के सहयोग से ही संभव होगा। सीएम साय ने इस अवसर पर एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स का भ्रमण कर उन्नत तकनीकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, यह इकाई पूरी तरह ऑटोमेटेड है, जहां ऑइंटमेंट सिरप, क्रीम और टैबलेट जैसे विभिन्न प्रकार की दवाइयों के निर्माण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में इस इकाई के विस्तार से रोजगार मिलेगा।
चिकित्सा संसाधनों का महत्व:
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, प्रदेश के फार्मास्यूटिकल सेक्टर में यह एक प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण शुरुआत में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि, इस क्षेत्र में भारत ने अपनी विशेष पहचान बनाई हुई है जिसका एहसास पूरी दुनिया को कोविड काल के दौरान हुआ है कि, चिकित्सा संसाधनों और दवाइयों के कितने महत्व है। उस दौर में भारत की फार्मा क्षमता पर यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों ने भी अपना विश्वास जताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को हाल ही में साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए हमने विजन डॉक्यूमेंट जारी किए हैं, जो प्रदेश को आने वाले वर्षों में एक नई ऊँचाइयों पर ले जाने में मदद करेगी।