रायपुर: छत्तीसगढ़ में डीएड बीएड प्रशिक्षित युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। आज छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी.एड. और बी.एड. संघ ने रायपुर में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डी.एड. एवं बी.एड. संघ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
57 हजार शिक्षकों की भर्ती किए जाने की मांग :
जिसमें प्रमुख मांग 33 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की है। संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर एक ज्ञापन रायपुर कलेक्टर को सौंपने वाले है। इस ज्ञापन में विधानसभा चुनाव के पूर्व घोषणा-पत्र में प्रदेश भर में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती किए जाने की बात की गई थी।
15 सितंबर तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू :
प्रशिक्षित डी.एड. और बी.एड. संघ ने 15 सितंबर तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है। संघ का कहना है कि यदि उनकी यह मांग पूरी नहीं की जाती, तो वे 21 सितंबर को प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने की सरकार को चुनौती दी।