रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर निर्धारित समय से पहले पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की है। यह फैसला 5 अगस्त 2026 को गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में दोनों महिला पुलिसकर्मियों को उनके निर्धारित पद से पहले पदोन्नति देने की अनुमति दी गई है। विभागीय आदेश में समिति की अनुशंसा के आधार पर संबंधित पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई है।
दो महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रमोशन
जारी आदेश के मुताबिक महिला प्रधान आरक्षक-760 अंजू सिंह, जिला राजनांदगांव को सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति देने की अनुमति दी गई है। वहीं महिला आरक्षक-464 कविता ठाकुर, जिला दुर्ग को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति की अनुमति मिली है। इस तरह दोनों महिला पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान पद से अगले पद पर समय से पहले पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
समिति की अनुशंसा के बाद लिया गया फैसला
पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, इस संबंध में 5 अगस्त 2026 को समिति का गठन किया गया था। समिति की अनुशंसा के आधार पर दोनों महिला पुलिसकर्मियों को ‘कम से पूर्व पदोन्नति’ की अनुमति प्रदान की गई। विभाग के इस निर्णय को खेल के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की पदोन्नति का प्रावधान किया गया है। इससे पुलिस विभाग में कार्यरत खिलाड़ियों को अपने खेल प्रदर्शन के साथ करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। अंजू सिंह और कविता ठाकुर को मिली यह पदोन्नति भी इसी व्यवस्था के तहत दी गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद अब दोनों को संबंधित पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।