दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में एक किसान की लाश बंद कमरे में खून से लथपथ मिलने से गांव में हड़कप मच गया है। बताया जा रहा है किसान अपने परिचित से मिलने के लिए उसके घर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। ऐसे में जब घर वालों ने उसकी तलाश की। तब जाकर मृतक का शव बुधवार सुबह परिचित विनय समाधिया के घर पर एक बंद कमरे में मिला। इतना ही नहीं मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के निशान भी है। जिससे यह साफ़ होता है कि किसान की बेरहमी से हत्या की गई होगी।
कुआखेड़ा गांव की घटना
घटना दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव की है। दरअसल, 57 वर्षीय किसान कोमल पाल अपने गांव में ही अपने परिचित विनय समाधिया के घर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। ऐसे में परिजनों ने जब किसान की तलाश शुरू की तो उसका शव एक बंद कमरे में मिला। वही घर का मालिक विनय समाधिया मौके से फरार। जिसके चलते पुलिस का विनय पर शक और गहरा गया है।
CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
फ़िलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भांडेर अस्पताल भेजा दिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक और संदिग्ध के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि हत्या की वजह साफ़ हो सके। वही वारदात में अन्य लोगों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस की कार्रवाई जारी है।