CG breaking news : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में शुक्रवार को देर रात में गोली चली है। इस घटना में एक आरक्षक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह गोली बंगले के गार्ड रूम से चली है. जहां आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच इस मामले में जांच कर रही है। आपको बता दें की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या बताया है. फिलहाल उसके शव को अभी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे एसपी संतोष :
CG breaking news : राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश सरकार मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले के गार्ड रूम से देर रात को आरक्षक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है. वहीं इस आरक्षक का नाम रोहित सलामे बताया जा रहा है. जिसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक ने 25 दिनों की छुट्टी के बाद एक हफ्ते पहले ही वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन किया था।जहां ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने आत्महत्या कर ली है।इस घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर एसपी संतोष सिंह और गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे थे। वहीं उनके साथ कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी नितेश द्विवेदी, साथ ही आरआई वैभव मिश्रा और गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। जहां पर पुलिस जवान के शव के पास ही उसकी सर्विस रिवाल्वर मिली है। इस घटना पर पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया है। हालांकि अभी इस घटना की जांच की जा रही है।
मंत्री बघेल बंगले में थे मौजूद :
CG breaking news : शुक्रवार की रात 2 बजे के करीब मंत्री दयालदास बघेल के निवास में गार्ड ने जब खुद को गोली मारी थी। उस दौरान मंत्री बघेल अपने बंगले में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है की उस रात गार्ड उठकर मंजन कर रहा था। वहीं मंजन करने के बाद ही अचानक उसने तीन राउंड गोली चलाई है। पुलिस की माने तो यह प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के मामला नजर रहा है। जांच करने के दौरान बताया जा रहा है कि वह परिवारिक कारणों से बेहद परेशान था.