Budhni By Election : मध्यप्रदेश की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव होना है। यह सीट पूर्व सीएम और बुधनी विधायक शिवराज सिंह के इस्तीफे के बाद से खाली हो गई है। शिवराज सिंह विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए है। उन्हें मोदी सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री बनाया गया है। संविधान के नियम के अनुसार कोई भी नेता दो पदों पर नहीं रह सकता। इसलिए शिवराज सिंह ने बुधनी सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अब बुधनी सीट पर उपचुनाव होना है। वही बीजेपी ने बुधनी सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है।
शिवराज सिंह ने 1990 में पहली बार बुधनी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। शिवराज सिंह इस सीट से 6 बार विधायक रहे है। बुधनी से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह भुवक होते हुए बोले की मैंने बुधनी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। आज मैं बहुत भावुक हूं। क्योंकि बुधनी मेरी सांसों में है। मैंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत बुधनी से की थी। बुधनी की जनता ने मुझे प्यार और स्नेह दिया है।
रमाकांत भार्गव फाइनल
बुधनी सीट से रमाकांत भार्गव का नाम सबसे ज्यादा तेजी से दूसरे नंबर पर चर्चा में बना हुआ था। वही शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह का नाम पहले नंबर पर चल रहा था, लेकिन बीते शनिवार की रात में बीजेपी ने रमाकांत भार्गव के नाम की घोषणा कर दी। वही बीजेपी ने विजयपुर सीट से राम निवास रावत को उम्मीदवार बनाया है।
कौन है रमाकांत भार्गव?
रमाकांत भार्गव विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर शिवराज सिंह को दे दिया था। वही रमाकांत भार्गव केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह के सबसे करीबी नेता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह खुद चाहते थे कि बुधनी का उपचुनाव रमाकांत भार्गव लड़े।