विदिशा : बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा की तबियत इन दिनों नासाज चल रही है। इस बात की जानकारी खुद विधायक ने वीडियो शेयर कर दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि उन्हें स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा अपने पास बुला रहे है, में भी वहां जाना चाहता हूँ। बीजेपी विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सिरोंज विधायक ने दिया 400 पार का नारा
इसके साथ ही सिरोंज विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण में लोगों के फोन नहीं उठा पा रहा हूं, जैसे ही भगवती मुझे शक्ति देगी, मैं आप लोगों के बीच आऊंगा। इसके बाद आखिर में विधायक जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया। साथ ही कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बने। भारत माता की जय। भाजपा की पुन: सरकार बने, यही शुभकामना है।
sdm के पैर पकड़े हुए वीडियो वायरल
बता दें कि विधायक उमाकांत शर्मा अक्सरन अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। इसके पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे वो sdm के पैर पकड़े हुए नजर आ रहे है। तो वही उनके इस वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
लक्ष्मीकांत शर्मा उमाकांत शर्मा के बड़े भाई
आपको बता दें कि स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा उमाकांत शर्मा के बड़े भाई थे, जिनकी कोरोनाकाल में मृत्यु हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान के पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल में लक्ष्मीकांत शर्मा खनिज मंत्री थे। शिवराज सिंह के दूसरे कार्यकाल में लक्ष्मीकांत शर्मा उच्च शिक्षा जनसंपर्क एवं संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री थे।