भोपाल। राजधानी में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को कई बस्तियों के घरों में पानी भर गया। नगर निगम कंट्रोल रूम में घरों में पानी भरने की 28 बस्तियों की शिकायतें पहुंचीं। अवधपुरी, बरखेड़ा पठानी के पास 80 फीट रोड, लिंक रोड नंबर 1, करोंद, कोलार रोड, सावरकर सेतु के आसपास, छोला सहित आसपास की निचली बस्तियों के अलावा अशोका गार्डन, शिवनगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र दामखेड़ा कोलार, इंडस कॉलोनी, शिवनगर आदि रहे। पिछले साल भी बाढ़ की स्थिति यहीं बनी थी।
फायर ब्रिगेड मुख्यालय यातायात पार्क में मुख्य आपात कंट्रोल रूम बनाया है। फायर आफिसर रामेश्वर नील को प्रभारी बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9424499593 है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0755 2542222, 2540220 एवं 2701401 हैं।
माता मंदिर केंद्रीय कर्मशाला में भी एक कंट्रोल रूम है। जिसके प्रभारी परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी चंचलेश गिरहरे हैं। इनका मोबाइल नंबर 425149028 है। यह कंट्रोल रूप 24 घंटे काम कर रही हैं।
जहां ज्यादा पानी वहां सतत निगरानी
जहां सबसे ज्यादा जलभराव हुआ है वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है। गांधी नगर, कैलाश नगर, भौंरी, बैरागढ़, कोलूखेड़ी, बूढ़ाखेड़ा के लिए जोन1 अधिकारी विक्रम झा से फोन नं. 9424499901 पर गुफा मंदिर, रॉयल मार्केट, शहीद नगर, विजय नगर के लिए जोन 2 अधिकारी विशाल रामकर से फोन नं. 9424499902 पर बड़ा बाग, पीजीबीटी , इस्लामी गेट, जमालपुरा के लिए जोन 3 अधिकारी बिंदेश धोलपुरे से फोन नंबर 9424499903 पर संपर्क किया जा सकता है।
जेपी नगरए संत कबीर नगरए मंगलवारा चौराहाए जमालपुराए कबाड़खानाए इतवाराए नादरा बस स्टैंडए चौक बाजारए छोला रोडए बुधवारा चौराहा के लिए जोनण्4 के जोनल अधिकारी परितोष रंजन परसाई के मोबाइल नंबरण् 9424499904 है।
तलैयाए पॉलीटेक्निक कॉलेजए कमला पार्कए चटाईपुराए भोईपुराए प्रोफेसर कॉलोनी के लिए जोनण्5 के जोनल अधिकारी राजभान त्रिपाठी से 9424499905 है।