भोपाल। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर प्रमुख उन्नयन कार्य किए जाने हैं। इस दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 व 5 बंद रहेगा, जिसके कारण 22 ट्रेनें निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से मार्ग परिवर्तित रहेंगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेंने
01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल 12 जून से 24 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस स्पेशल 12 जून से 26 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के बीना, रानी कमलापति, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरती है।
01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल 11 जून से 25 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल 13 जून से 25 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के बीना, रानी कमलापति, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरती है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों समेत 22 ट्रेनें शामिल हैं।