Beetroot Juice Benefits: चुकंदर को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ खून की कमी दूर होता है। बल्कि बीमारी को दूर रखने का काम करता है। इसलिए अधिकतर लोग इसका सेवन सलाद के रूप में करते है। तो वही कई लोग इसे जूस के रूप में भी पीना पसंद करते है। चुकंदर सेहत के लिए रामबाण है। ऐसे में अगर आप भी इसका सेवन रोजाना करते है तो आपके शरीर को अनगिनत फायदे मिलते है। तो आइए आपको बताते है चुकंदर खाने के क्या है चमत्कारी फायदे।
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चुकंदर का सेवन
.1 खून की कमी को दूर करने में कारगर
चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं।
2. दिल को स्वस्थ रखता है
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट खून के दबाव को कम करता है और इसमें पाए जाने वाला ब्यूटेन खून को जमने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से संबंधित बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
3. पाचन शक्ति मजबूत बनाता है
चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मददगार है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।
4. एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार
चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए आप चुकंदर को धोकर टुकड़ों में कर लें और इसे पानी में उबाल लें, छानकर इस पानी का सेवन करें।
5. स्किन के लिए फायदेमंद
चुकंदर में मौजूद फोलेट और फाइबर स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए आप चुकंदर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। यह कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।
6. याददाश्त बढ़ाने में मददगार
चुकंदर मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद कोलिन याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। अगर दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो चुकंदर को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
7 स्टैमिना बढ़ाए
चुकंदर एक्सरसाइज के दौरान आपके दिल और फेफड़ों को बेहतर रखने का काम करता है। इसलिए अक्सर लोग चुकंदर या इसके जूस का इस्तेमाल एक्सरसाइज के दौरान करते है। चुकंदर से निकलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। यही वजह है कि कुछ एथलीट अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए चुकंदर का सेवन करते हैं।
8 हार्ट डिजीज में फायदेमंद
चुकंदर के अंदर भरपूर मात्रा में फोलेट विटामिन बी 9 पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी 9 शरीर की कोशिकाओं को बढ़ने और कार्य करने में मदद करता है। साथ ही यह रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान को नियंत्रित करता है। जिसके कारण हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
9 ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल
चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जो आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मदद करती है। ये नाइट्रेट नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में ब्लड वेसेल को आराम देती है। जिस वजह से ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल में रहता है।
10 इम्यून सिस्टम रखे मजबूत
चुकंदर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर बॉडी के पाचन में सुधार करता है। साथ ही कब्ज के खतरे को कम करने में मदद करता है। चुकंदर में मौजूद फाइबर शरीर में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। ये बैक्टीरिया आपको बीमारी से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते है।