अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) पटना ने फैकल्टी के 86 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 04 मई 2026 तक जारी रहेंगे। जो भी इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है। वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर विजिट कर अप्लाई करें। आवेदन ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
कुल पद: 86
पदों का विवरण
- प्रोफेसर के लिए 31 पद
- एडिशनल प्रोफेसर के लिए 16 पद
- असोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद शामिल हैं
आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 4 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया: आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुभव और पर्सनल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,01,500 से 2,20,400 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी - 2,000 रुपए
एससी/एसटी/ईडब्लूएस के लिए - 1200 रुपए