रीवा : मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में जहां पहल ही बदलाव कर दिया गया है। तो वही अब कुछ जिलों के कलेक्टरों ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए 5वी तक की कक्षाएं संचालित करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आईसीएसई / सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू कर दिया गया है।
रीवा के कलेक्टर ने आदेश किया जारी
दरअसल, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते रीवा के कलेक्टर ने 5वी तक की कक्षाओ के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन अपने निर्धारित समय में होता रहेगा।
सागर -अनूपपुर में 5वी तक की कक्षाओं में रहेगा अवकाश
इसके साथ ही सागर और अनूपपुर के कलेक्टरों ने भी बच्चे के स्वस्थ को देखते हुए 5वी तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। सागर में जहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूल 23 से 30 अप्रैल 2026 तक बंद रहेंगे। तो वही अनूपपुर में 5वीं तक के सभी स्कूलों में 22 से 30 अप्रैल 2026 तक छूती घोषित कर दी गई है।