AIIMS Bilaspur Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड से हैं और नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), बिलासपुर ने फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। जिसके लिए आवेदन 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे बंद हो जायेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
कुल पद: 90
पदों का विवरण
- प्रोफेसर – 22 पद
- एडिशनल प्रोफेसर –14 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर – 39 पद
आयु सीमा: प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर के लिए अधिकतम 58 वर्ष (प्रत्यक्ष), 56 वर्ष (प्रतिनियुक्ति), या 70 वर्ष (सेवानिवृत्त) ।एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम 50 वर्ष।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष
योग्यता: राज्य चिकित्सा परिषद/एमसीआई/एनएमसी में रजिस्टर्ड होना चाहिए। एमडी, एमएस या मास्टर, पीएचडी के साथ 3 से 14 वर्षों का शिक्षण/अनुसंधान अनुभव।
आवेदन शुल्क: एससी/एसटी: ₹1,180 , अन्य श्रेणियाँ: ₹2,360 ,दिव्यांग उम्मीदवार: छूट प्राप्त। कार्यकारी निदेशक, एम्स बिलासपुर के पक्ष में NEFT
इन विभागों में मिलेगी नौकरी
- प्रोफेसर: एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, साइकियाट्री, रेडियोथेरेपी, यूरोलॉजी, आदि।
- एडिशनल प्रोफेसर: कार्डियोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, नेत्र विज्ञान, साइकियाट्री, आदि।
- एसोसिएट प्रोफेसर: त्वचा विज्ञान, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, आदि।
- असिस्टेंट प्रोफेसर: एनेस्थिसियोलॉजी, दंत चिकित्सा, एंडोक्रिनोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, नेफ्रोलॉजी, रेडियोलॉजी, ट्रॉमा और इमरजेंसी आदि।
सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी मिलेगी।
- प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने
- एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीने
- एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीने
- असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने
चयन प्रक्रिया: सीधी भर्ती, नियुक्ति, संविदा नियुक्ति (पात्रता और संस्थागत आवश्यकताओं के आधार पर)
जरूरी दस्तावेज: आयु प्रमाण, शैक्षिक योग्यता,अनुभव प्रमाण पत्र, भुगतान प्रमाण (NEFT रसीद),जाति प्रमाण पत्र / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूबीडी (यदि लागू हो), अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि कार्यरत हों)
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।
- अब ‘Recruitment’ टैब पर क्लिक करें और फैकल्टी (ग्रुप-ए) सेक्शन चुनें।
- नोटिफिकेशन PDF खोलें और उसमें दिए गए ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और शुल्क NEFT मोड से Executive Director, AIIMS Bilaspur के पक्ष में जमा करें।
- ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे भरकर निर्धारित समय तक एम्स बिलासपुर भेजें।