Cannes Film Festival 2026: Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका जलवा आज भी बरकरार है। Cannes Film Festival 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या अपने रॉयल अंदाज, स्टाइल और खास मोमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं। तीन दिनों तक उनके हर लुक और हर वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। कान्स 2026 के दौरान ऐश्वर्या के कई वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कहीं वो बेटी आराध्या के साथ खास पल बिताती दिखीं, तो कहीं विदेशी फैंस उन्हें देखकर उत्साहित नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दो खास वीडियोज की हो रही है, जिन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।
ईवा लोंगोरिया ने दौड़कर लगाया गले
एक वायरल वीडियो में हॉलीवुड अभिनेत्री Eva Longoria, ऐश्वर्या को देखते ही काफी एक्साइटेड नजर आईं। वो तुरंत उनके पास पहुंचीं और गर्मजोशी से गले लगाया। वीडियो में ईवा ने ऐश्वर्या को अपना “बेस्ट फ्रेंड” बताते हुए कहा कि अब कान्स की असली शुरुआत हुई है। दोनों स्टार्स की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या और ईवा की तस्वीरें हमेशा फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इस बार भी दोनों की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
बॉडीगार्ड को देखकर ऐश्वर्या का क्यूट रिएक्शन
एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या अपने बॉडीगार्ड के साथ चलते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बॉडीगार्ड की लंबाई देखकर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया। वीडियो में ऐश्वर्या उसे देखकर मुस्कुराती और क्यूट अंदाज में घूरती दिखाई दीं। फैंस को उनका यह नेचुरल और मासूम अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग ऐश्वर्या की सादगी और उनकी स्माइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तीन दिनों तक कान्स में छाया रहा ऐश्वर्या का जलवा
कान्स 2026 में ऐश्वर्या के हर लुक ने फैंस को प्रभावित किया। पारंपरिक भारतीय स्टाइल से लेकर ग्लैमरस रेड कार्पेट अपीयरेंस तक, उन्होंने हर बार अपनी रॉयल प्रेजेंस से लोगों का दिल जीता। फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारत की ग्लोबल पहचान बन चुकी हैं। कान्स में उनका हर साल का अपीयरेंस भारतीय फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होता।