रायपुर : अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता की आज स्पेशल स्क्रीनिंग रायपुर में होने जा रही है। जिसमे शामिल होने के लिए खुद एक्ट्रेस रायपुर पहुंच चुकी है और कुछ ही देर में PVR सिनेमा, जोरा द मॉल में फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
कंगना शाम की फ्लाइट से होगी वापस रवाना
अभिनेत्री करीब 2 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और होटल के लिए रवाना हो गई। आगमन को लेकर लोगों में जहां उत्साह है। तो वही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। फिल्म की स्क्रीनिंग शाम 04 बजे की जाएगी। इसके बाद कंगना रात करीब 9:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
लेखक और निर्देशक भी रहेंगे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम में फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज तापड़िया भी उपस्थित रहेंगे, जो फिल्म की कहानी, निर्माण प्रक्रिया और इसके सामाजिक संदेश पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
12 जून को रिलीज होगी फिल्म
कंगना की भारत भाग्य विधाता फिल्म देशभर में 12 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ गिरिजा ओक समेत कई कलाकार हैं। इसमें वो उन नर्स की भूमिका निभा रही हैं जिन्होंने 26/11 के दौरान अस्पताल में हमला होने के बावजूद कई मरीजों की जान बचाई थी और बच्चे डिलीवर किए थे।
शाम चार बजे फिल्म का आयोजन
बता दें कि फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और Meet & Greet कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगी. इस दौरान कंगना रनौत दर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी।
बड़ी संख्या में लोग होगे शामिल
रायपुर में होने जा रहा यह मेगा इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें मनोरंजन और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी। शहर में कार्यक्रम को लेकर अलग उत्साह है, तो वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।