ग्वालियर : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज धूम धाम के साथ ग्वालियर में निकाली जा रही हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और इस ऐतिसाहिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इस्कॉन टेंपल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह यात्रा शाम 4 बजे जीवाजी क्लब से प्रारंभ हो चुकी है। जो शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि इस रथ यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाह शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। फ़िलहाल इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीआईपी मोमेंट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
इन मार्गों से निकाली जाएगी यात्रा
रथयात्रा जिवाजी क्लब से शुरू होकर अचलेश्वर मंदिर, नया बाजार, दाल बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार, ओटफूल, दौलतगंज, बड़ा, सराफा, नई सड़क और छत्री मंडी होते हुए गोयल वाटिका (बल वाटिका) पहुंचेगी। इस दौरान भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु एवं पंचतत्त्व की भव्य पालकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की सुसज्जित रथ पर शोभायात्रा पूरे भक्तिभाव के साथ निकाली जाएगी।
सुरक्षा - व्यवस्था के विशेष इंतजाम
रथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बड़ी संख्या में शहरवासियों के इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है।
रथयात्रा का धार्मिक महत्व
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हिंदू धर्म के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान स्वयं मंदिर से बाहर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। रथ की रस्सी खींचना भगवान की सेवा और पुण्य का कार्य माना जाता है। यही वजह है कि हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।