जबलपुर : मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। जबलपुर के रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जलस्तर 418.15m हो गया है। जिसको नियंत्रित करने के लिए आज सोमवार, 29 जुलाई को डैम के 7 गेट खोले गए। इन गेटों को औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया। जिनसे 35 हजार 562 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील
डैम के गेट खोले जाने के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। जिसके चलते परियोजना प्रशासन ने नर्मदा नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि अधिकारियो द्वारा सोमवार दोपहर 1 बजे 7 गेट औसत उंचाई 1.07m खोले गए। जिसमे से 1007 घन मी0 (35562 घन फुट)/सेकण्ड जल की निकासी की गई।
नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन में बाढ़ जैसे हालात
बरगी बांध, जो रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना का हिस्सा है, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित है। यह बांध नर्मदा नदी पर बना है और इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन, और जल आपूर्ति है। डैम के गेट खोले जाने के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन में बाढ़ जैसे हालात बन सकते है। जिसको देखते हुए नर्मदा किनारे के जिलो में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।