भोपाल : मध्य प्रदेश में 5वीं - 8वीं की परीक्षाएं इस बार 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिसका आयोजन बोर्ड पैटर्न के तर्ज पर किया गया है। परीक्षा में जहां इस बार प्रदेशभर से 25 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। तो वही छात्रों के लिए प्रदेशभर में 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमे शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंग। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।