साल 2026 की शुरुआत एक से बढ़कर एक फिल्मों के साथ हुई। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। तो वही अब साल का दूसरा माह यानि की फरवरी भी शुरू हो गया है। जिसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। ऐसे में इस बार प्यार का टेम्परेचर कुछ ज्यादा ही बढ़ने वाला है। क्योकि इस बार सिनेमाघरों में बॉलीवुड के टॉप एक्टर शाहरुख- सलमान की फिल्म दोबारा री रिलीज की जा रही है। जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्ससिटेड है। यह फिल्मे अलग लाग तारीखों में रिलीज होगी। जिसमे सबसे पहला नाम फिल्म देवदास का है। जो 6 फरवरी यानि की कल री-रिलीज होगी।
देवदास 24 साल बाद दोबारा हो रही री-रिलीज
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी। जिसमे शाहरुख ने देव, ऐश्वर्या राय ने पारो और माधुरी दीक्षित चंद्रमुखी का किरदार कर फैंस का दिल जीत लिया था। उस समय इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस में जमकर कमाई की थी। तो वही अब 24 साल बाद दोबारा फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने के लिए लौट रहा है।
'युवा' क्राइम थ्रिलर फिल्म
वही इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'युवा' का है। जो 20 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन हैं. फिल्म में युवाओं की बगावत दिखाई गई है। 2004 में रिलीज हुई यह फिल्म समाज के बिल्कुल अलग-अलग तबके के तीन युवाओं की कहानियां बताती है और कैसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देती है।
सलमान और भूमिका की केमिस्ट्री ने दर्शकों का जीत था दिल
इस लिस्ट में तीसरा नाम फिल्म 'तेरे नाम' का है। जिसमे सलमान खान ने अपनी एक्टिंग से सभी को हिला के रख दिया। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा मूवी में सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की पहली पसंद है। फिल्म में सलमान और भूमिका चावला की केमिस्ट्री ने दर्शकों को दिल जीत दिया था।