बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके है. जो की 18 फरवरी 2026 तक जारी रहेगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वे फौरन अधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers पर विजिट करे। यह भर्ती 2050 पदों पर की जाएगी।
जानें कहा होगी किन पदों पर भर्ती
अमरावती सर्कल में 97, बेंगलुरु में 200, भोपाल में 97, भुवनेश्वर में 80, चंडीगढ़ में 103, चेन्नई में 165, गांधीनगर में 194, गुवाहाटी में 68, हैदराबाद में 800, जयपुर में 103, कोलकाता में 200, लखनऊ में 200, महाराष्ट्र में 194, मुंबई में मेट्रो में 143, नई दिल्ली में 76 और तिरुवनंतपुरम में 50 पद खाली हैं। जनरल के लिए 852, ईडब्ल्यूएस के लिए 200, ओबीसी के लिए 587, एसटी के लिए 148 और एससी के लिए 303 पद खाली हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
एसबीआई CBO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं.साथ ही दो साल का अनुभाव अनिवार्य हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी
एसबीआई CBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर 48,480 रुपये मूल वेतन मिलेगा. इसके साथ ही बैंक की ओर से नियुक्ति के समय दो एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे.
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
इंटरव्यू
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल जांच
इतनी है फीस
आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।