Love Affair In Kanpur : आज के समय में इश्क कौन नहीं करता, ये तो आप जानते है... इश्क वो बला है जो आजकल गली मोहोल्लों में उछल कूद कर रही है... और इसी इश्क में परिवार के परिवार बसने लगे है, तो कई परिवार तबाह भी हो रहे है... कुछ ऐसी ही एक घटना यूपी के कानपुर से सामने आई है। यहां लड़का थोड़ा छोटा है, लेकिन प्रेमिका अपना दिल खोलकर अपने 3 मासूमों की परवाह किए बगैर 16 साल के लड़के के साथ फरार हो गई...
3 बच्चों की मां फरार
दरसअल, मामला कानपुर के गोविंद नगर से सामने आया है। यहां एक 40 साल की 3 बच्चों की मां एक 16 साल के लड़के को लेकर फरार हो गई। महिला अपने प्रेमी के मकान में ही किराय से रहती थी। 31 मार्च की दोपहर में महिला अपने मकान मालिक के 16 साल के बेटे को अपने साथ भगा ले गई। युवक के पिता का कहना है कि महिला उनके बेटे को बहला फूसलाकर ले गई है। महिला की अपने पति से नहीं बनती थी, दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
लड़के के पिता को यह शक
पीड़ित लड़के के पिता का कहना है कि महिला उनके मकान में किराए पर अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। उनका कहना है कि महिला और उसके पति रोजाना झगड़े होते थे, जिसके चलते उन्हें कई बार मकान खाली करने को कहा, लेकिन महिला ने मकान खाली नहीं किया। लड़के के पिता को शक है कि महिला उनके बेटे से गलत काम करवा सकती है।
पहले भी महिला के साथ भाग लड़का
हैरानी की बात तो यह है कि यह यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी लड़का महिला के साथ दिल्ली भाग गया था। जब दोनों पकड़ा गए तो लड़के ने पुलिस को बताया था कि वह अपने माता पिता की मारपीट से परेशान होकर महिला के साथ गया था। इसके बाद लड़का अपने मामा के घर चला गया था, लेकिन महिला कुछ दिन बाद लड़के को फिर से भगा कर ले गई। अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। लड़के के पिता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों के बीच क्या संबंध है उसकी पुष्टि नहीं हुई है।