अहमदाबाद: अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन जा रहे एअर इंडिया विमान में गुरूवर को बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 265 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे ने अब पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें से एक यात्री की जान बच गई। सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बार ये प्लेन एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बतादें कि इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे, जिसकी इस घटना में मौत हो गई है. इसकी पुस्टि गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल के द्वारा की गई है.
गृह मंत्री शाह ने लिया स्थिति का जायजा:
गृहमंत्री शाह ने गुरूवार को अहमदाबाद के घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति मेरी संवेदना जताई है। शाह ने कहा, अधिकारी मृतकों की संख्या पीड़ितों की पहचान और डीएनए की जांच के बाद ही आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी। साथ ही कहा कि अच्छी खबर ये है इस दुर्घटना में एक व्यक्ति कि जान बच गई है, उनसे मिलने के बाद मैं यहां आया हूं. उन्होंने कहा कि, 'अहमदाबाद में हुए दुर्घटनाग्रस्त विमान का तापमान जलने के कारण इतना अधिक था कि इसमें सवार लोगों को बचा पाने की कोई गुंजाइश नहीं थी' इसके आगे संवाददाताओं से शाह ने कहा कि 1.25 लाख लीटर ईंधन विमान के था। वहीं विमान गर्म हो चूका था। जिसके किसी को बचा पाने की गुंजाइश ही नहीं थी।
PM ने प्लेन में सवार जिंदा बचे यात्री से की बातचीत:
इस हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। बता दें कि शुक्रवार को PM ने अहमदाबाद पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्थिति का आकलन किया। फिर तुरंत बाद सिविल अस्पताल के लिए रवाना हुए। जहां पर 10 मिनट PM ने पीड़ितों से मुलाकर की साथ ही मृतकों के परिजनों को भी सांत्वना दी है। साथ ही प्लेन में सवार जिंदा बचे एक यात्री से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके पहले उन्होंने अपने सोशल मिडिया पर ट्विट कर कहा कि, 'अहमदाबाद में हवाई दुर्घटना से हम सभी तबाह हो गए हैं। इतने अचानक और हृदयविदारक तरीके से इतने सारे लोगों की जान चली जाना शब्दों से परे है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि पीछे छूट गया खालीपन आने वाले कई वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ॐ शांति'
ऐसे हुआ था हादसा:
आपको बता दें कि अहमदाबाद विमान में सवार 230 यात्रियों में से 53 ब्रिटिश, 169 भारतीय, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने संवाददाताओं से कहा, हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद गए थे। जानकारी के अनुसार बोइंग 787 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तेजी से नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसके बाद दुर्घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार उठने लगा, यहां पर धुआ इतन अज्यादा था कि आसपास कुछ नजर ही नहीं आ रहा था.
24 शव बरामद:
बताया जा रहा है कि इस प्लेन में सवार 241 लोगों की जान गई और 24 लोगों ने भी अपनी जान गवाई है। जिनके शव भी बरामद हुए हैं। लेकिन इसमें से एक ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार की जान बच गई हैं।
अकल्पनीय दर्द, दुखद... विमान हादसे से खेल जगत स्तब्ध:
अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का एक बड़ा प्लेन अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कैश हो गया। इस विमान में पायलट, कू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। इस दुखद हादसे पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत तमाम क्रिकेटरों और खेल हस्तियों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
हरभजन सिंह
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। 'मेरी प्रार्थनाएं व संवेदना सवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है, ये दर्द और क्षति को सहन अकल्पनीय हैं। ऐसे क्षणों में प्रभावित लोगों को शब्द बहुत अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्हें साहस, समर्थन और शक्ति मिलेगा।
रोहित शर्मा
"बहुत ही ज्यादा दुखद और दर्दनाक खबर अहमदाबाद से है।"
विराट कोहली
"आज अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की खबर को सुनकर दुखी हूं। हादसे से पीड़ित लोगों और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं करता हूं।"
इरफान पठान
"आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। यात्रियों, उनके परिवारों और क्रू मेंबर्स के लिए प्रार्थना करता हूं।"
अजिंक्य रहाणे
"अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।"
विजेंदर सिंह
"अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर दिल दहला देने वाली है। हर संभव राहत और चिकित्सा सहायता तत्काल पहुंचाई जाए।"यात्रियों और कू सदस्यों की सलामती के लिए दिल से दुआएं।
सानिया मिर्जा
"एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। फ्लाइट में सवार लोगों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थनाएं कर रही हूं।"