रायपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रायपुर दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने सीएम साय से मुलाकात की है, और इस बीच नारी निकेतन का औचक निरीक्षण किया है. वहीं इस दौरान सावित्री ठाकुर ने Inh न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार महिला बाल विकास के लिए प्रतिबद्ध है. छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन से महिलाएं सशक्त हो रही है, और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम किया जाएगा.
विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की:
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को पर्यटक स्थलों में रोजगार देने की योजना पर काम होगा. साथ ही निर्भया फंड से महिलाओं को ट्रेनिंग दिया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान साय ने मंत्री ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान:
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी जी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है।
मंत्री सावित्री ठाकुर का ट्विट:
वहीं मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने ट्विट में कहा कि, आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री साय से शिष्टाचार भेंट हुई है। साथ ही इस दौरान निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी भी उपस्थित रहे।