दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में रफ़्तार का शिकार होने के चलते 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से किसी काम से जा रहे थे। तभी अज्ञता वाहन ने NH-44 हाईवे पर गर्ल्स हॉस्टल के सामने युवकों को रौंद दिया। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई।
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मृतकों की पहचान करने का जहां पुलिस प्रयास कर रही है। तो वही घटनास्थल सहित आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। ताकि जल्द से जल्द फरार आरोपी की गिरफ्तार किया जा सके।
NH-44 हाईवे पर गर्ल्स हॉस्टल के सामने हुआ हादसा
घटना मंगलवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट इतना ज्यादा भीषण था कि हादसे की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।