MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के 504 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन कल यानि की 09 सितंबर से शुरू होने जा रहे है। इच्छुक उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक साइट पर विजिट कर 23 सितंबर से पहले अप्लाई करें। आवेदन में सुधार के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया गया है।
पदों का विवरण
- सूबेदार नॉन-टेक्निकल 81
- सब इंस्पेक्टर (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) – सिर्फ़ पुरुष नॉन-टेक्निकल 69
- सब इंस्पेक्टर (डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स) नॉन-टेक्निकल 312
- सब इंस्पेक्टर (आर्म्स) टेक्निकल (ग्रुप-1) 10
- सब इंस्पेक्टर (फोटो) टेक्निकल (ग्रुप-2) 9
- सब इंस्पेक्टर (सवाल वाले डॉक्यूमेंट्स) टेक्निकल (ग्रुप-2) 4
- सब इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) टेक्निकल (ग्रुप-2) 22
जरूरी पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतनमान
सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर ज्ञान आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।