रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने, किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से हरिभूमि-आईएनएच मीडिया समूह का विशेष आयोजन ‘कृषि संवाद 2026’ शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि, किसान संगठनों के पदाधिकारी और प्रगतिशील किसान शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है। छह विशेष सत्रों के माध्यम से कृषि में नवाचार, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, बाजार तक किसानों की पहुंच, सरकारी योजनाओं और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
कृषि संवाद 2026 LIVE: इस आयोजन का उद्देश्य किसानों, कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नए विचारों और संभावनाओं पर चर्चा हो सके।
कार्यक्रम के दौरान खेती में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल, कृषि उत्पादों की बेहतर कीमत, प्रसंस्करण उद्योगों के विकास और किसानों को बाजार से जोड़ने जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के विचारों से प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए कौन-से नए सुझाव और संभावनाएं सामने आती हैं।
हरिभूमि-आईएनएच कृषि संवाद 2026 से जुड़े सभी प्रमुख अपडेट, चर्चाएं और महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें।