मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि हादसे में 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा सभी लोग दिल्ली से नीमच की ओर जा रहे थे तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
सोमवार सुबह 10 बजे हुआ हादसा
हादसा सोमवार सुबह 10 बजे के करीब हुई। बताया जा रहा है कि इनोवा कार में सवार होकर एक परिवार दिल्ली से नीमच की ओर जा रहे थे तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रक मे पीछे जा घुसी। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार ढाई वर्षीय आश्वी जैन की मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में बच्ची के पिता राहुल जैन सहित 3 अन्य लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
घायलों का इलाज जारी
हादसा मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील अंतर्गत अंतरालिया फंटा के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।