उज्जैन : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आए दिन नेता, अभिनेता, उद्योगपति सहित कई बड़ी हस्तियां बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते है। इस कड़ी में आज फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह मौके पर मौजूद रहे।
नंदी हॉल में बैठकर की पूजा अर्चना
मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग भस्म आरती में शामिल होने के लिए सोमवार तड़के उज्जैन पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा की पूजा अर्चना की। जहां सभी लोग पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे हुए नजर आए। करीब दो घंटे तक सभी लोग मंदिर में रहे इसके बाद रवाना हो गए।
20 सालों से कर रहा हूं बाबा के दर्शन
इस दौरान मंदिर समिति ने तीनों का स्वागत सत्कार किया। इधर, दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा, “मैं पिछले 20 सालों से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहा हूं। हमेशा की तरह इस बार भी बहुत अच्छा लगा। आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी हैं।”