रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज जिले के गैरतगंज तहसील के ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से 3 मासूम बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां कुएं में पानी भरने गई थी। जहां वो हादसे का शिकार हो गई। बच्चियों की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सगौर निवासी राधा आदिवासी उम्र 12 वर्ष, अमृता आदिवासी उम्र 12 वर्ष और तनु आदिवासी उम्र 13 वर्ष गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं में नहाने लगीं। इसी बीच एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं और गहराई में समां गई। जिसकी वजह से तीनों की मौत हो गई।
गांव और परिवारों में पसरा मातम
हालांकि घटना स्थल पर एक और बच्ची मौजूद थी। जिसने तुरंत घरवालों और सुचित किया। जिसके बाद ग्रामीण और घर वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चियों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गांव और परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।