भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार की तरफ से 27 अप्रैल को एक दिवस विशेष सत्र बुलाया गया है। जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच महिला आरक्षण और महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के मुद्दे पर तीखी बहस की जाएगी। विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारी पूरी कर ली है। तो वही राजपाल ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये है।
सभी सदस्यों को किया गया आमंत्रित
सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान सत्र में नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण पर चर्चा होगी। इस सत्र में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।