भारतीय वन सेवा (IFS) के छह अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय वन सेवा (भर्ती) नियम, 1966 के नियम 6(1) के तहत की गई है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अंतर्गत वरिष्ठ वेतनमान में नियुक्त किया गया है। इस लेवल के तहत अधिकारियों को ₹67,700 से ₹2,08,700 तक वेतन मिलेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ वेतनमान का यह लाभ संबंधित अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से प्रदान किया जाएगा।
