उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन देश विदेश से लोग उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में आज फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी भी उज्जैन पहुंचे और पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता के लिए बाबा का धन्यवाद भी किया।
सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था
हिंदी फिल्मों के सदाबहार कलाकार सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था है। जिसके चलते वह उज्जैन अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज अभिनेता उज्जैन पहुंचे और गर्भ गृह के बाहर से पूजा अर्चना कर महाकाल का आशीर्वाद लिया।
बाबा महाकाल का आभार व्यक्त करने आया हूं
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि बॉर्डर 2 फिल्म रिलीज होने से पहले वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे और अब फिल्म को बाबा के आशीर्वाद से मिली अपार सफलता के बाद बाबा महाकाल का आभार व्यक्त करने आया हूं।
बाबा के दर्शन के लिए अक्सर लगा रहता है भक्तों का तांता
बता दें कि सुनील शेट्टी बाबा के परम भक्त है और अक्सर वो महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते है। इतना ही नहीं बीते दिन एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज और एकता कपूर भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बाबा के दर पर अक्सर, नेता, अभिनेता, उद्योगपति से लेकर बड़े बड़े लोगों का दर्शन के लिए तांता लगा रहता है।