सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। तो वही बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने 3 सितंबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र को बंद रखने का फैसला लिया है। जिसके संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर ने आदेश किया जारी
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सतना जिले में संचालित सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 3 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
अगले दो दिनों भारी बारिश की संभावना
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सतना और चित्रकूट में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ता देख मोकमगढ़ पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।