राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एग्रीकल्चर लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2025 की रात 12 बजे तक चलेगी।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
अभ्यर्थियों के पास एग्रीकल्चर विषय में संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।विस्तृत जानकारी RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार) न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष।
आयु में छूट:
पिछली भर्ती (2022) के आधार पर 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट, SC/ST/OBC/EWS (पुरुष): 5 वर्ष, SC/ST/OBC/EWS (महिला): 10 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिलाएं: 5 वर्ष, विधवा/परित्यक्ता महिलाएं: अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: ₹600
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / EWS: ₹400
SC / ST / दिव्यांग: ₹400
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा (Objective Type)
परीक्षा में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा
ग्रेड पे: ₹4800