दुर्ग: जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक सुदृढ़ता के तहत कई अधिकारियों का तबादला किया है। एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा जारी तबादला सूची में 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
निरीक्षकों के नए पदस्थापन:
आनंद शुक्ला – नेवाई से थाना खुर्सीपार
प्रकाशकांत – जेवरा सिरसा से थाना पुलगांव
पुष्पेंद्र भठ्ठ – पुलगांव से यातायात भिलाई
मनीष शर्मा – नंदनी से यातायात भिलाई
पीडी चंद्रा – यातायात भिलाई से थाना कुम्हारी
जनक राम कुर्रे – कुम्हारी से यातायात भिलाई
तापेश्वर नेताम – सायबर थाना दुर्ग से थाना दुर्ग
वंदिता पानिकर – खुर्सीपार से रक्षित केंद्र दुर्ग
उप निरीक्षकों का तबादला:
कमल सिंह सेंगर – अमलेश्वर से थाना नेवाई
खगेंन्द्र पठारे – अंजोरा से जेवरा सिरसा चौकी
पारसनाथ ठाकुर – मोहन नगर से थाना नंदनी
एएसआई की नई तैनाती:
https://alimentoshoy.acta.org.co/ संतोष साहू – लिटिया सेमरिया से अंजोरा चौकी प्रभारी
धनेन्द्र पाण्डे – अंडा से लिटिया सेमरिया चौकी प्रभारी
