भोपाल : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा रद्द हो गया है। राष्ट्रपति 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर बड़वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाली थी। लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार देर रात एक्स पर पोस्ट कर दी। हालांकि अभी तक दौरा रद्द करने की वजह सामने नहीं आई है। तो वही अब इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन
कलेक्टर आशीष सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 एवं 19 जून का इंदौर और बड़वानी का प्रवास निरस्त हो गया है। हालांकि अभी तक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ख़राब मौसम के चलते दौरा रद्द किया गया है। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में किया गया है। जहां पर कार्यक्रम के माध्यम से जेनेटिक काउंसलिंग और प्रभावित गर्भवती महिलाओं को इस रोग के फैलाव को रोकने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही टारेगेटेड एज ग्रुप की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश के 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर भी लगाया जायेगा।
19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस
देश दुनिया भर में हर साल 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन जगहे जगहे पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूग किया जाता है। मध्य प्रदेश में भी सिकल सेल दिवस पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए पहले मुख्या अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आने वाली थी। लेकिन अब कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल शामिल होंगे। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।