रायपुर: प्रदेश में घुसपैठियों को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। दरअसल इस सन्दर्भ में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशान साधने हुए कहा कि, घुसपैठिया कांग्रेस का वोट बैंक है, ये देश बेच सकते हैं। देश में कांग्रेस शासनकाल में जनसांख्यिकी बिगड़ गई। असम, पश्चिम बंगाल, नॉर्थईस्ट से यह देशभर में फैल रहे हैं। प्रशासन को बताना चाहिए दस्तावेज किसके शासनकाल में किसने बनाया है।घुसपैठिए देश की बड़ी समस्या है ,कांग्रेस के लिए घुसपैठ वोट बैंक का विषय है, यह देश बेच सकते हैं।
धान चोरी पर सख्ती से कार्रवाई की मांग:
वहीं प्रदेश में अतिशेष धान और उसके चोरी होने से सरकार के नुकसान हो रहा है। इस पर अजय चंद्राकर ने धान चोरी पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की करेंगे। सरकार से कार्रवाई को लेकर चर्चा करेंगे। जिस पर उन्होंने कहा कि, यह एक बड़ी समस्या है, शक्ति से कार्रवाई की आवश्यकता है। सरकार से सख्ती से कार्रवाई की मांग करेंगे। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और या आआप लगाया है कि, प्रदेश में आरोप लगाने की एक मात्र दुकान भूपेश बघेल चला रहे है।
संविधान के विपरीत कार्य कर रही कांग्रेस:
दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं, बल्कि भूपेश बघेल के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष संविधान के विपरीत कांग्रेस कार्य कर रहे है। इस विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार का हर आदेश राज्यपाल के आदेश पर ही निकलते है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि, राज्यपाल को दौरा नहीं करना चाहिए। शासन भूपेश बघेल से पूछ कर नहीं चलेगा।
विधायकों को दी गई थी जिम्मेदारी :
विधानसभा अध्यक्ष एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी है। भूपेश बघेल 5 साल सीएम थे, ये कोड़ीफाइड कर देना था, विधानसभा अध्यक्ष क्या कार्य कर सकते है और क्या नहीं। राज्यपाल के लिए भी उन्हें राष्ट्रपति को पत्र लिख देना था। कांग्रेस नेता हर मुद्दे पर अनावश्यक बयान दे रहे है। भाजपा की बैठक में सभी विधायक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करेंगे। भाजपा 24x7 काम करने वाली पार्टी है। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम चलाया गया था, इसके अलावा बहुत सारी जिम्मेदारी विधायकों को दी गई थी, हर विधायक अपने रिपोर्ट कार्ड देगा।
माफियाओं पर सरकार करवाई :
प्रदेश में रेत माफिया सक्रिय है, आए दिन घाट से हिंसक घटनाएं सामने आ रही है इस मामले पर अजय चंद्राकर ने कहा कि, माफियाओं पर सरकार करवाई कर रही है, लेकिन और कढ़ाई की आवश्यकता है। माफिया छत्तीसगढ़ की संस्कृति नहीं है, कोई अगर उसके आगे बढ़ाने का प्रयास करता है तो उस पर कड़ी करवाई होनी चाहिए।