PM MODI: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या हुई थी. मोदी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शरीक होने के बाद टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे। तत्पश्चात शिंजो आंबे कि पत्नी से मुलाकात करेंगे, वहां वो जापान के पी एम किशिदा से भी मिलेंगे।
यह जानकारी विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ट्वीट कर बताया है उन्होंने आगे बताते हुए कहा है की पीएम मोदी की यात्रा उनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित करने का एक अवसर होगा, जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय में अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत बंधन विकसित किया था।
8 जुलाई को गोली मारकर हत्या हुयी थी उस दौरान वे एक रैली को संबोधित कर रहे थे। आबे की हत्या के बाद भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी नेता को खो दिया है और मैंने एक प्रिय मित्र खोया है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा का ट्वीट