अक्रा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अफ्रीकी देश घाना की संसद को संबोधित किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी 3 दशकों में घाना की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व का एक मजबूत स्तंभ है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान देगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय एवं प्रभावी सुधारों पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा। घाना की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' को आवाज दिए बिना प्रगति संभव नहीं है।
भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय यात्रा पर यहां कहा कि, भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में विश्व का एक मजबूत स्तंभ है। भारत दुनिया के निर्माण और एक मजबूत अधिक स्थिर समृद्ध में योगदान देगा। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर PM मोदी ने कहा कि, भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। जिसके लिए वह स्थिर राजनीति और शासन का नींव डाल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, विश्व के द्वितीय युद्ध के बाद से ही शासन व्यवस्था विश्व तेजी से बदल रही है।
लोकतंत्र हमारे मौलिक मूल्यों का हिस्सा:
'प्रौद्योगिकी में क्रांति बदलती जनसांख्यिकी और 'ग्लोबल साउथ' का उदय इसकी गति और विस्तार में योगदान दे रहे हैं। और बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में प्रभावी सुधारों और विश्वसनीय की भी आवश्यकता है। भारत में 2500 से ज्यादा राजनीतिक दल पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं है। यह हमारे मौलिक मूल्यों का हिस्सा है। भारत में 2,500 से ज्यादा राजनीतिक दल हैं। 20 अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग राज्यों पर शासन करती हैं। इसके साथ ही लगभग 22 आधिकारिक भाषाएं शामिल है। और इनमें से हजारों भाषा की बोलियां हैं। यही वजह है कि भारत ने हमेशा खुले दिल से ही आने वाले लोगों का स्वागत किया गया है।
सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सह-यात्री:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और घाना ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया है, साथ ही उन्होंने दोहराया कि नयी दिल्ली इस अफ्रीकी राष्ट्र की विकास यात्रा में सह-यात्री है। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ व्यापक वार्ता के बाद बुधवार को ये टिप्पणियां की। मोदी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए दोनों पक्षों ने अगले पांच वर्षों का लक्ष्य रखा है और घाना की विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार होने के साथ सह-यात्री भी है। बतादें दोनों नेताओं के बीच मोदी के पश्चिम अफ्रीकी देश की राजधानी पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई है।
पीएम को मिला सर्वोच्च सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना'
पीएम को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या अब 2 दर्जन से अधिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्वे पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो चुकी है। इस बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने घाना का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सवा सौ करोड़ वासियों को समर्पित किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया- मैं घाना की जनता और सरकार का धन्यवाद करता हूं।
भारत और घाना के बीच चार समझौत:
कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम
मानक प्राधिकरण
जॉइंट कमीशन मीटिंग
घाना के ट्रेडिशनल एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन और भारत के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान