विंडहोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर गए हुए हैं. इस बीच नामीबिया में मोदी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस' से नवाजा गया है। दरअसल बुधवार को पीएम मोदी के साथ नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने वार्ता किया. जिसके बाद उन्हें ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। बतादें कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी को यह 27वां और इस दौरे पर उन्हें चौथा पुरस्कार मिला है।
नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान:
वहीं नामीबिया के 'ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस' को सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। इस बीच डॉ. नेटुम्बो ने यह अवॉर्ड प्रदान करने से पहले कहा, भारत के प्रधानमंत्री मोदी को नामीबियाई संविधान द्वारा मुझे प्रदत्त शक्ति द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शियेंट वेल्वित्विया मिराबिलिस' प्रदान करने का सम्मान प्राप्त हुआ है।
रेगिस्तानी पौधे के नाम पर सम्मान:
इस पुरस्कार का नाम नामीबिया में पाए जाने वाले एक अनोखे और प्राचीन रेगिस्तानी पौधे वेल्वित्शिया मिराबिलिस के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार नामीबियाई लोगों के लचीलेपन, दीर्घायु और स्थायी भावना का प्रतीक है।
पीएम बोले- गौरव और सम्मान की बात:
पीएम मोदी ने सम्मानित किए जाने के बाद कहा, वेल्विस्चिया मिराबिलिस से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता के तुरंत बाद ही इस पुरस्कार की स्थापना 1995 में की गई थी।
भारत- नामीबिया के बीच चार समझौते:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नेडी-नदैतवा के साथ वार्ता की और डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग, नामीबिया में उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना, सीडीआरआई फ्रेमवर्क आदि प्रमुख हैं।