नवंबर माह शुरू होने में महज कुछ दिनों का समय शेष है। नवंबर माह में सभी ग्रह और नक्षत्र एक बार फिर अपनी चाल बदलने वाले है। जिसका प्रभवा वैसे तो ब्रह्मांड की सभी चीजों पर पड़ेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां है, जिनपर इस परिवर्तन का शुभ असर देखने को मिलेगा। दरअसल, नवंबर में शुक्र (Shukra) और चंद्रमा का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। मन और मनोबल के कारक चंद्रदेव 19 नवंबर को असुराचार्य शुक्र की राशि तुला में अस्त होंगे। इस अवस्था में चार दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वृश्चिक राशि में भी गोचर करेंगे। फिर धनु राशि में चंद्रमा का उदय होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियों पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चिलिये जानते है उनके बारे में ....
तुला राशि वालों के लिए बनेंगे सफलता के योग
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र के घर में चंद्रमा का अस्त अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में फायदा होगा। जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। घर में खुशियों का माहौल होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ राशि वालों का जीवन होगा खुशहाल
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा की यह चाल लाभकारी सिद्ध होगी। समाज में समान बढ़ेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। बिजनेस को लेकर आप इस दौरान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा समय
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। अटका हुआ काम इस दौरान पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। सेहत को भी लाभ होने वाला है। मानसिक तनाव दूर होगा।