भोपाल : मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तबियत ख़राब हो गई है। जगदीश देवड़ा का इलाज भोपाल के एक निजी अस्पताल में जारी है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को लगी लू
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को लू लग गई थी. जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है।
मंत्रीगण ने जाना हालचाल
इधर, डिप्टी सीएम के तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आने के बाद मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने तुरंत फोन कर उनका हालचाल जाना। फ़िलहाल डिप्टी सीएम की हालत ठीक बताई जा रही है। साथ ही जगदीश देवड़ा को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।