मेष राशि: आज खर्च की अधिकता से आप परेशान होंगे, व्यापारिक क्षेत्र में सुधार होगा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि: आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, आय में वृद्धि होगी, व्यापार में आज लाभ प्राप्त होगा, आज यात्रा करने में परेशानी होगी।
मिथुन राशि: कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्य से राहत मिलेगी, स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा, व्यापार के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी।
कर्क राशि: व्यापार में परिवर्तन होगा, स्वास्थ्य प्रभावित है तो यात्रा करने से बचें, घर में कुछ शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं।
सिंह राशि: आज आपकी आर्थिक परिस्थितियां प्रतिकूल होगी, आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा, अपने संतान पर प्यार लुटाएंगे।
कन्या राशि: आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। साझेदारी और टीमवर्क के जरिए उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। औद्योगिक और व्यावसायिक कार्यों में तेजी आएगी।
तुला राशि: कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमितता बनाए रखना जरूरी होगा। पेशेवर गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। अहंकार और जिद से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि: दोस्तों और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
धनु राशि: परिवार और घरेलू मामलों पर अधिक रहेगा। घर में तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। करियर और व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेंगे।
मकर राशि: आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। साहस और आत्मविश्वास के दम पर कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि: घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। आपकी प्रतिभा और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है।
मीन राशि: अपने कार्यों को नए तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। रचनात्मकता और नवीन सोच का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक ऊर्जा प्राप्त होगी।