Indian Army ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी अपडेट है।
लॉगिन डिटेल से करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगिन करने के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना जरूरी है। सेना की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
1 जून से शुरू होगी परीक्षा
अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी सही तरीके से सत्यापित करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना होगा
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश पहले से पढ़ लेने की सलाह दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें
“Agniveer CEE Admit Card 2026” लिंक खोलें
रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें
स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें
भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें