Morning Breaking: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज फिर औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ABVP का पांच दिवसीय महासम्मेलन होगा। प्रदेश में आज 23 शिक्षक संगठनों का बड़ा प्रदर्शन होगा। प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई है। कोरोना के बढ़ते फैलाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट करी कर दिया है।
मुख्यमंत्री का सुशासन तिहार:
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज फिर औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। इस कड़ी में वह आज सुबह 10:00 बजे रायपुर से रवाना औचक निरीक्षण के लिए होंगे। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक एवं नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में होंगे। जिसके बाद सारंगढ़ ओर रायगढ़ के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी भी जिले पहुंच सकते हैं। बतादें कि मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंच सुशासन तिहार कर मना रहे हैं। इसके बाद सीएम साय शाम 6:00 बजे रायपुर लौटेंगे।
देशभर में होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान:
देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। दरअसल 29 मई से 12 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता करेंगे। ये प्रेस कांफ्रेंस सुबह 10 बजे सिविल लाइन न्यू सर्किट हाउस में करेंगे। जहां कृषि मंत्री विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी देंगे। केंद्र सरकार के नए अभियान का संक्षिप्त विवरण
देंगे।
छग में ABVP का महासम्मेलन:
छत्तीसगढ़ में ABVP का पांच दिवसीय महासम्मेलन होगा। इस आयोजन IGKV सभागार में महासम्मेलन का होगा। जिसके लिए आज संगठनात्मक, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी। जहां पर पर्यावरण, जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा आज राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक होगी। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे, और राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल यानी 29 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।
शिक्षक संगठनों का आज बड़ा प्रदर्शन:
प्रदेश में आज 23 शिक्षक संगठनों का बड़ा प्रदर्शन होगा। दरअसल युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक मंत्रालय का घेराव करेंगे। इस बीच वह सर्व शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि 2008 के सेटअप में बदलाव को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। जिसके चलते शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट:
कोरोना के बढ़ते फैलाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट करी कर दिया है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबेडकर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए अलग ओपीडी बनाया गया है, और मेडिसिन विभाग की डॉक्टर प्रीति गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया। बता दें कि यहां पर कोरोना मरीजों के लिए डॉक्टर ऑन कॉल सेवाएं भी देंगे। मरीज के उपचार के लिए वार्ड भी आरक्षित किया गया है।
कैबिनेट ने ली समीक्षा बैठक:
प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई है। जहां पर कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बीच राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। मंत्री ने खेल व युवा कल्याण की बैठक में निर्देश दिए है कि खेल विभाग में सीधी और संविदा पदों पर जल्द भर्ती होगी। जिसके लिए चालू बजट के कार्यों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।