Mona Sustani joined BJP : मध्यप्रदेश के सियासत में में एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। चुनावी वर्ष है साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ चोर दिया है और भारतीय जनता पार्टी की शरण ले ली है कांग्रेस की सीनियर लीडर मोना सुस्तानी ने पार्टी छोड़ दी।
READ MORE : राहुल गांधी ने ट्विटर पर बदला अपना बायो, प्रियंका ने प्रधानमंत्री को बताया कायर
मोना के अलावा रैगांव से बीएसपी की पूर्व विधायक रहीं उषा चौधरी भी बीजेपी में शामिल हो गईं। प्रीतम लोधी भी बीजेपी में वापस आ गए। चुनावी वर्ष होने के कारन कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योकि पार्टी के 3 दिग्गज चेहरों ने पार्टी का साथ चोर दिया है वहीँ दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को इसका फायदा मिल सकता तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी जगह बनाई है मोना को आज भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलाई।
READ MORE : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई और एक्स वाइफ आलिया के खिलाफ कोर्ट में दर्ज किया मानहानि का केस
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। मोना कांग्रेस में कई पदों पर रहने के साथ ही 2019 में राजगढ़ संसदीय सीट से सांसद प्रत्याशी रही हैं। दिग्विजय खेमे की मानी जाती थीं। राजगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह और नाथरा कुप्रथा को लेकर बड़े स्तर पर अवेयरनेस अभियान चलाती हैं। चुनाव से पहले भाजपा उन्हें संगठन या सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी दे सकी है।
Watch Latest News Videos: