रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सोमवार को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है। इसके साथ ही खास बात ये भी है कि आज यह तय होना है कि राज्य का अगला मुख्य सचिव कौन होगा। इसी दिन मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन सेवानिवृत्त होने वाले हैं। कैबिनेट की बैठक के दौरान उन्हें विदाई दी जाएगी। यह भी संभव है कि इसी समय नए सीएस का नाम सामने आने के
पद के दावेदारों में इन अधिकारियों के नाम:
राज्य की नौकरशाही में मुख्य सचिव पद के दावेदारों में जिन अधिकारियों के नाम स्वाभाविक दावेदार के रूप में सामने आए हैं, उनमें रेणु गोनेला पिल्ले (1991), सुब्रत साहू (1992), अमित अग्रवाल (1993), मनोज पिंगुआ (1994) और ऋचा शर्मा (1994 ) शामिल हैं। निधि छिब्बर (1994), विकासशील (1994) भी शामिल है। इनमें से अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर और विकासशील फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर सेवाएं दे रहे हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होंगे पदस्थ:
सूत्रों के अनुसार, इस तरह के कोई संकेत नहीं है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों में से किसी को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। अगर यह होता तो संबंधित अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें छत्तीसगढ़ में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू होती। लिहाजा अनुमान है कि वर्तमान में राज्य में सेवाएं दे रहे अधिकारियों में से किसी एक अ