दतिया। नवरात्रि की सप्तमी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री से एक बार फिर कार्यशैली में बदलने की अपील
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि वे उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने वाली दतिया की जनता का आभार जताने आए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर हो गया है और सुधार नहीं हुआ तो जनता बदलाव का रास्ता चुनेगी।
“वोट चोरी के प्रधानमंत्री बन गए हैं नरेंद्र मोदी"
पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशना साधते हुए कहा कि
“वोट चोरी के प्रधानमंत्री बन गए हैं नरेंद्र मोदी।” उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं। पटवारी ने सरकार पर तानाशाही की ओर बढ़ने का आरोप भी लगाया। वहीं भाजपा नेताओं सरताज सिंह और नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने के सवाल पर उन्होंने इसे हिस्सेदारी की लड़ाई करार दिया।