रायपुर : Pitru Paksha 2024 : भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक के सोलह दिनों को पितृ पक्ष कहते हैं. 16 सितम्बर 2024 से पितृ पक्ष प्रारम्भ हो चूका है जो 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। पितृ पक्ष के दौरान पूजा करते वक्त बहुत से नियमों का पालन किया जाता है। ऐसा करने से पितरों की कृपा बानी रहती है। पूजा करते वक्त तिल जैसी कुछ चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें...ये पांच लक्षण दिखने पर समझे पितृ दोष साया, दूर करने के लिए पितृ पक्ष के पहले करें ये उपाय
कुछ चीजें दान भी करनी चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए जिससे आपका पितृ तर्पण सफल होगा।
श्राद्ध पक्ष में कैसे करें पूजा
रायपुर के पंडित गोपालमणि महराज के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में नित्य क्रियाओं के पश्चात स्नान करना चाहिए और तर्णण करना आवश्यक होता है। यदि गंगा, यमुना या किसी तालाब के पास जाना संभव न हो तो घर में भी तर्पण किया जा सकता है। तर्पण की विधि में कच्चा दूध, काले तिल आदि सामग्रियों का उपयोग होता है। तर्पण करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके ध्यान करते हुए पितरों से परिवार पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना करनी चाहिए।
पूजा और तर्पण का महत्त्व
तर्पण करने के बाद विधि -विधान से पितरों की पूजा की जाती है। पंडित गोपालमणि महराज ने बताया कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराना भी जरूरी होता है। इसके साथ ही पितरों को पसंदीदा वस्त्र या सामग्री का दान किया जाना चाहिए। पितरों की इच्छा होती है कि उनका वंश बढ़ता रहे और परिवार के लोग उन्हें समय समय पर स्मरण करते रहें। ब्राह्मणों के माध्यम से उन्हें भोजन कराते रहना भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
खरीदारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी करते वक्त भी तमाम नियमों का पालन किया जाना चाहिए। बहुत से लोग उन चीजों खरीददारी कर लेते हैं जिनकी खरीदारी नहीं की जानी चाहिए। गलत समय पर खरीददारी करने से आपके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियाँ
| पूर्णिमा श्राद्ध |
17 सितंबर 2024 |
मंगलवार |
| प्रतिपदा श्राद्ध |
18 सितंबर 2024 |
बुधवार |
| द्वितीया श्राद्ध |
19 सितंबर 2024 |
गुरुवार |
| तृतीया श्राद्ध |
20 सितंबर 2024 |
शुक्रवार |
| चौथा श्राद्ध |
21 सितंबर 2024 |
शनिवार |
| पांचवां श्राद्ध |
22 सितंबर 2024 |
रविवार |
| छठा श्राद्ध |
23 सितंबर 2024 |
सोमवार |
| सातवां श्राद्ध |
24 सितंबर 2024 |
मंगलवार |
| आठवां श्राद्ध |
25 सितंबर 2024 |
बुधवार |
| नौवां श्राद्ध |
26 सितंबर 2024 |
गुरुवार |
| दसवां श्राद्ध |
27 सितंबर 2024 |
शुक्रवार |
| एकादशी श्राद्ध |
28 सितंबर 2024 |
शनिवार |
| द्वादशी श्राद्ध |
29 सितंबर 2024 |
रविवार |
| त्रयोदशी श्राद्ध |
30 सितंबर 2024 |
सोमवार |
| चतुर्दशी श्राद्ध |
1 अक्तूबर 2024 |
मंगलवार |
| सर्व पितृ अमावस्या |
2 अक्तूबर 2024 |
बुधवार |