सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी के पानी नहीं देने से नाराज होकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने इस खौफनाक कांड को छुपाने के लिए शव को कंबल में लपेटकर प्रयागराज ले गया और इलेक्ट्रॉनिक शव दाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया। काफी समय तक जब लड़की की घरवालों से बात नहीं हुई तब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
NTPC में काम करता था इंजीनियर पति
यह पूरा मामला विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी निखिल एनटीपीसी जो की (NTPC) के एलएनटी (L&T) में काम करता था। उसने अपनी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा था। लेकिन पत्नी ने देने से इनकार कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि इस पूरे मामले को मृतक युवती के परिजनों ने झूठ बताया है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मायके पक्ष का कहना है कि बेटी को दहेज के लिए पति परेशान करता था। जिसकी वजह से बेटी परेशान थी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी निखिल दुबे और उसकी मां दुर्गेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।